फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आबादी में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 31 Jul 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। ग्राम पंचायत रानीबाग के तोक अक्षयवट में बीते कुछ दिनों से आबादी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। तेंदुए के सुबह और शाम को क्षेत्र में दिखाई देने से ग्रामीणों को घरों से अकेले बाहर निकलने में डर का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक दीपक नौगाई ने कहा कि तेंदुए के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। नौगाई ने कहा कि वन रेंजर मुकुल शर्मा को तेंदुए के दिखाई देने की सूचना पर वन कर्मियों की टीम पहुंची। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों के साथ ग्रामीण रात में गश्त कर रहे हैं। पूर्व प्रधान आनंद कुजरवाल, पवन साह, दीपक पंत ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें