फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Thu, 31 Jul 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली(नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के हरिनगर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई लेखराज कंबोज ने बताया कि ग्राम पंचायत हरिनगर के नंदलाल (28) पुत्र स्व कृष्ण मंगलवार की देर रात अचानक घर से कहीं चला गया। नंदलाल की पत्नी ने घर वालों को युवक के घर में नहीं होने की सूचना दी। परिजनों ने खोजबीन के दौरान उसे घर से थोड़ा दूर उल्टी करते दिखा। परिजनों ने उल्टी होने का कारण पूछा तो उसने कुछ दवा का सेवन करने की बात कही। परिजन उसे भवाली सीएचसी लेकर आए लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई कंबोज ने बताया कि युवक ने 15 दिन पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था तब वह बच गया था। मंगलवार को दोबारा युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मृतक वाहन चालक है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें