फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीपल पोखरा में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पीपल पोखरा नंबर एक फतेहपुर में शुक्रवार को तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया। यह घटना वहां एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। उधर वन विभाग ने वहां गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर रेंज के रेंजर केआर आर्या ने बताया कि पीपल पोखरा नंबर एक आबादी क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट देखी गई है। कहा कि शुक्रवार के बाद से दोबारा तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। वन विभाग की टीम वहां रात में लगातार गश्त कर रही है। साथ ही लोगों को रात में घर के बाहर लाइट जलाने, बाहर निकलने से पहले इधर-उधर देखकर जाने की हिदायत दी जा रही है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें