फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जंगलियागांव में सांसद ने किया सड़क का लोकार्पण

Mon, 21 Oct 2024 04:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव के इंटर कॉलेज होते हुए कनाला की ओर 70 लाख की मेरा गांव मेरी सड़क योजना का रविवार को सांसद अजय भट्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा और ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि सड़क बनने के बाद यहां के ग्रामीणों की बड़ी समस्या हल हो गई है। सांसद ने गांव के विकास के लिए सांसद निधि से पांच लाख और 10 सोलर लाइटें देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधायक निधि से दो लाख और ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने गांव के विकास के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान ग्राम प्रधान राधा कुल्याल और ग्रामीणों ने जंगलियागांव-शिमाला मार्ग का निर्माण, जंगलियागांव-बुढ़ाधूरा मार्ग पर डामरीकरण और इंटर कॉलेज में विज्ञान विषय खोलने की मांग की।
सांसद ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, दिनेश सांगुड़ी, नितेश बिष्ट, जया बोहरा, प्रेम कुल्याल, कमला देवी, कमल गोस्वामी, लक्ष्मण गंगोला आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें