नैनीताल के मनोरा रेंज में मृत अवस्था में पड़ा तेंदुआ। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
ज्योलीकोट (नैनीताल)। नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा क्षेत्र में शनिवार को एक तेंदुए के बच्चे का शव मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग बचाव केंद्र भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी भूपाल सिंह मेहता ने बताया कि ग्रामीणों ने नलेना कंपार्ट के अंतर्गत वीरभट्टी से लगे वन क्षेत्र में तेंदुए के बच्चे का शव पड़े होने की सूचना दी। तेंदुए की उम्र ढाई से तीन माह की है। प्रथम दृष्टि से मौत का कारण पहाड़ी से गिरना या आपसी संघर्ष लग रहा है। संवाद