हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के दानीबंगर क्षेत्र (गौला रेंज) में एक वयस्क तेंदुआ (14) का शव मिलने से खलबली मच गई। वनाधिकारियों के अनुसार तेंदुआ का शव तीन से चार दिन पुराना है। इसकी मौत संभवत: उम्र पूरी होने और भूख के कारण हुई है। वहीं, इलाके में तेंदुआ को मारे जाने की भी चर्चा उड़ती रही। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि तेंदुआ के दांत, नाखून आदि घिसे हुए थे और यह उम्रदराज भी था। उसकी मौत प्रथमदृष्ट्या प्राकृतिक लग रही है। फिलहाल, आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर आईवीआरआई बरेली को भेजा जा रहा है।