फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 महीने में 1300 लोगों को काट चुके हैं आवारा कुत्ते

Mon, 23 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पिछले 17 माह में 1300 लोगों को आवारा कुत्ते अपना निशाना बना चुके हैं। वहीं, पालिका की ओर कुत्तों के बधियाकरण के लिए फरवरी से बनाया जा रहा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के  निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है।  माल रोड हो या भवाली, हल्द्वानी या कालाढूंगी रोड, हर जगह पर आवारा कुत्ते झुंड में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से मिले आंकड़ों पर नजर डाले तो जनवरी 2015 में 105, फरवरी में 110, मार्च में 140, अप्रैल में 111, मई में 103, जून में 100, जुलाई  में 71, सितंबर में 113, अक्तूबर में 52, नवंबर में 65, दिसंबर में 52, जनवरी 2016 में 28, फरवरी में 43, मार्च में 32, अप्रैल में 45  और मई में अब तक 51 लोगों को आवारा कुत्तों ने जख्मी कर दिया है।

कुत्तों के बधियाकरण के लिए पालिका 42 लाख की लागत से अंडा मार्केट मल्लीताल के समीप फरवरी से एबीसी सेंटर बना रही है, लेकिन उसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। पहले बधिकरण के लिए पाईंस में सेंटर खोला गया था  लेकिन बाद में पशु प्रेमियों के हस्तक्षेप के बाद इसे बंद करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें