फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल कॉटेज क्षेत्र में घर तक पहुंचा तेंदुआ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें

विज्ञापन
नैनीताल में एक घर के पास सीसीटीवी फुटेज में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए के आने से लोगों में दहशत है। तेंदुआ काफी देर तक एक घर के आंगन में टहलता रहा। शिकार न मिलने पर वह जंगल की ओर चला गया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि मल्लीताल के घनी आबादी वाले मार्शल कॉटेज क्षेत्र का एक हिस्सा जंगल से लगा हुआ है। यहां आए दिन जंगली जानवर नजर आते हैं। सोमवार देर रात एक तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए ठेकेदार दिनेश बिष्ट के घर में घुस गया और काफी देर तक आंगन में घूमता रहा।
घर के अंदर से कुत्ते के भौंकने की आवाज पर दिनेश ने घर की लाइट जलाई, जिससे तेंदुआ तेजी से जंगल की तरफ भाग गया। हालांकि उन्हें अभी तेंदुए के आने के बारे नहीं पता चला था। जब उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उनके होश उड़ गए। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें