फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रही महिला पर झपटा तेंदुआ, महिला के चेहरे पर लगी चोट

विज्ञापन
रामगढ़ के पाटा-सूपी में तेंदुए के हमले से घायल तारी देवी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पाटा-सूपी में शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपने बच्चों के साथ घर लौट रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग उसकी मदद के लिए आगे बढ़े। जिसपर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि गल्ला दुतकानेधार निवासी 40 वर्षीय तारी देवी पत्नी भूपाल सिंह अपने रिश्तेदारों के यहां गईं हुईं थीं। वहां से लौटते वक्त खेत में बैठे तेंदुए ने उनपर हमला किया। तेंदुए ने उनके गाल पर पंजा मारा। तारा देवी को रामगढ़ के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने डीएफओ और एसडीएम को घटना से अवगत कराने के साथ क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। साथ ही तारा देवी को मुआवजा दिलाने की बात भी कही है। रामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। उनका दावा है कि तेंदुए के साथ बच्चे भी हैं। पूर्व में भी कई लोग तेंदुए के हमले से जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें