फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी: 10 वर्षीय बालक पर झपटा तेंदुआ, शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर ग्रामीण; क्षेत्र में दहशत

Sun, 20 Sep 2026 11:00 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी

सार

कालाढूंगी के विजयपुर गांव में तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय अंश बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और शाम होते ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालाढूंगी के विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों का शाम होते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। देर शाम गांव में तेंदुए ने 10 वर्षीय बालक अंश पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले में अंश ने किसी तरह अपनी जान बचाई जिसके बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी के चलते शाम के बाद घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

गदगदिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जगदीश जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को है। पीड़ित अंश का इलाज कराया गया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार उपचार के बाद पीड़ित को मुआवजा भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के हमले की घटना के बाद विजयपुर गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें