फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तेंदुए ने मारी पांच बकरियां, सुअर भी बने आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/कालाढूंगी। रानीबाग और कालाढूंगी के कमोला क्षेत्र में तेंदुए और जंगली सुअरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। आबादी वाले इलाकों में इनके लगातार दिखाई देने से लोग परेशान हैं। रानीबाग के चौहानपाटा और इंदिरानगर में जंगली सुअर घरों के पास देखे जा रहे हैं। समाजसेवी दीपक नौगाई ने बताया कि बीते दिनों एक तेंदुआ घर के पास से कुत्ते को उठा ले गया था। उन्होंने यह भी बताया कि सुअरों ने बच्चों को स्कूल छोड़ने आई रानीबाग की महिला पर हमला किया गया था। कालाढूंगी में बुधवार शाम तेंदुए ने किसान दान सिंह अधिकारी की गोशाला में घुसकर पांच बकरियों को मार डाला। बृहस्पतिवार शाम को कमोला ग्रामसभा के जंगल की सीमा पर दो तेंदुए देखे गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और कार्रवाई की मांग की है। डिप्टी रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें