फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्टोनले कंपाउंड में तेंदुए ने बनाया कुत्ते को शिकार

Thu, 18 Jan 2024 03:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। स्टोनले निवासी महेश अधिकारी के घर की चहारदीवारी के अंदर बुधवार सुबह लगभग तीन बजे तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर लोग बाहर आए मगर तब तक तेंदुआ कुत्ते को उठाकर भाग गया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में तेंदुआ आठ फीट की दीवार फांदकर बरामदे में बैठे कुत्ते पर झपट गया। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि विभाग की ओर से टीम बनाकर छह से आठ बजे के बीच क्षेत्र में गश्त की जाएगी।
विज्ञापन

पटरानी के छात्रों को सुरक्षा देने की मांग

इंकलाबी नौजवान सभा और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने वन्यजीवों से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ढेला रेंजर को ज्ञापन सौंपा।



ज्ञापन में पटरानी क्षेत्र के गांवों से ढेला इंटर कॉलेज और महाविद्यालय रामनगर पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को वनकर्मियों की निगरानी में आने-जाने की व्यवस्था कराने को कहा। कहा कि पूर्व में बच्चों को लाने और छोड़ने के लिए वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। यहां आइसा अध्यक्ष सुमित कुमार, प्राची बंगारी, करन सती, सुंदर लटवाल, रिंकी बाराकोटी, हिमानी बंगारी, कोमल, अमन कुमार, मानसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें