लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पर फायर झोंकने और हमला करने वाले तीन नामजद आरोपियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल सिंह दानू निवासी इंदिरानगर प्रथम बिंदुखत्ता ने भगत सिंह दरियाल, सतीश सनवाल, सचिन दानू सहित छह युवकों के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने और हवाई फायर करने के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर हल्द्वानी से भगत सिंह दरियाल, सतीश सनवाल औऱ सचिन सिंह दानू को गिरफ्तार किया है। सीओ संगीता ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल और लोहे के पाइप को एक पेड़ के नीचे छिपा दिया था जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।