फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को तेंदुए ने किया घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर। जस्सागांजा गांव में शुक्रवार शाम दुकान से सामान लेकर घर जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जस्सागांजा निवासी विजय आर्य (25) गांव की दुकान से सामान लेकर घर की ओर जा रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ खेत में चला गया। ग्रामीणों ने युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी ओर रामनगर रेंज के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि युवक पर तेंदुए ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें