रानीखेत मार्ग के कनवाड़ी की पहाड़ी पर लगी आग बुझाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग के किनारे कनवाड़ी की पहाड़ी में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। आग देख भुजान क्षेत्र के सरपंच राम सिंह बिष्ट ग्रामीणों के साथ आग बुझाने पहुंचे। वे देर शाम तक आग बुझाने में लगे रहे लेकिन आग नहीं बुझी। राम सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन उससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। बता दें कि इस साल कम बारिश की वजह से अक्तूबर में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। संवाद