फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेदुंए से निजात दिलाने को डीएफओ से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
बिंदुखत्ता में तेंदुए की तलाशी के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग करते वन कर्मी। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
बिंदुखत्ता/रामनगर (नैनीताल)। बिंदुखत्ता तराई पूर्वी वन प्रभाग डौली रेंज की टीम ने बिंदुखत्ता और शांतिपुरी क्षेत्र में तेंदुए के आंतक के बाद रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में ड्रोन एक्सपर्ट अतुल भगत के साथ वन विभाग की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में ड्रोन की मदद से तेंदुए की छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्व विभाग को ग्रामीणों के माध्यम से तेंदुए की दस्तक की सूचना मिली थी। वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में लाउडस्पीकर से मुनादी कराई है।
उन्होंने रात्रि में बच्चों को बाहर घूमने से रोकने की अपील की है। उधर, रामनगर के टांडा मल्लू में पिछले काफी समय से तेंदुए का आंतक बना हुआ है। बुधवार रात भी तेंदुए ने टाडां मल्लू स्थित सिंघल डेयरी फार्म में एक गाय को मारा डाला। इससे गुस्साए ग्रामीण बृहस्पतिवार को डीएफओ हिमांशु बागरी से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे और तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के गांव में आने से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

डीएफओ बागरी ने बताया कि मौके पर कैमरा ट्रैप लगा दिया है। तेंदुए को जल्द पिंजरे में कैद कर लिया जाएगा। यहां नंदन सिंघल, राकेश, नामदेव सिंघल, जतिन, नरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंद्र सिंह, सुंदर सिंह, गुरमुख, चरन सिंह, गुरुदयाल सिंह, जगतार सिंह आदि रहे। बिंदुखत्ता व आसपास घुम रहा है तेंदुआ, वन विभाग ने गांव वालों को अलर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें