रामनगर। हाथीडगर स्थित खुली नहर में तेंदुए के बहने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के नहर में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि तेंदुए अच्छे तैराक होते हैं। खुली नहर से तेंदुआ स्वत: बाहर निकल गया होगा। संवाद