हल्दूचौड़। निकटवर्ती गांव दुम्काबंगर बच्चीधर्मा, तेल डिपो के पास और आवासीय कॉलोनी में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत में हैं। क्षेत्र में लगातार तेंदुए के दिखने से लोग शाम होने के बाद इधर-उधर जाने में डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी एवं राधा कैलाश भट्ट को सूचना देकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए राह चलते लोगों पर कभी भी हमला कर सकता है। कहा कि खासकर बच्चों और बुजुर्गाें में ज्यादा भय बना हुआ है। शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सुबह-सुबह मार्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।