रामनगर। कोसी रोड स्थित रामा मंदिर में गोवर्धन पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा के बाद लोगों को अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। रामा मंदिर समिति के मंत्री निरंजन अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा की कहानी सुनाई। इस दौरान योगेन्द्र नाथ दुबे, शैलेंद्र शास्त्री, अतुल शर्मा, रामनिवास मारवाड़ी, नितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।