फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में तेंदुए ने युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चिलकिया गांव के पास एक तेंदुए ने सब्जी लेकर घर जा रहे युवक पर हमला कर दिया। मदद के लिए शोर मचाने पर तेंदुआ खेतों में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दूसरी ओर वन विभाग की टीम मौके पर गश्त कर रही है।
विज्ञापन

23 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र हरिराम गांव चिलकिया पोस्ट ऑफिस के पास रहता है। महेंद्र मजदूरी करता है और रात करीब 8:30 बजे वह पैदल घर जा रहा था, जब वह अपने घर के पास पहुंचा तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस पर उसने शोर मचाया। तभी पीछे से आ रहे लोगों ने भी शोर मचाया दिया, जिस पर तेंदुआ भाग गया। महेंद्र को लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना पर रेंजर शेखर तिवारी अस्पताल पहुंचे और युवक के बारे में जानकारी ली। रेंजर तिवारी ने बताया कि युवक की हालत ठीक है। वहीं, क्षेत्र में वन कर्मी गश्त कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें