फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
रामनगर तेंदुए के हमले घायल बाइक सवार। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिम वन प्रभाग के रामनगर रेंज में एक तेंदुए ने बाइक सवार दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार रात ग्राम धर्मपुर ओलिया निवासी करण सिंह और सोबन सिंह बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। ग्राम थारी के पास बाइक सवार युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के हाथ-पैर में खरोंच और चोट के निशान हैं। तराई पश्चिम वन प्रभाग के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि दो लोगों पर ग्राम थारी के पास तेंदुए ने हमला कर दिया था। घटनास्थल पर वनकर्मियों को भेजा गया और गश्त बढ़ा दी है। मौके पर पिंजरा लगाने के साथ कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें