फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के विपरीत शुल्क लेने पर 12 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के 12 स्कूल शासनादेश के विपरीत शुल्क लेते हुए पाए गए हैं। इस पर जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने इन स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों का पक्ष जानने के बाद और उत्तर संतोषजनक न होने पर इन विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर हल्द्वानी विकासखंड के 40 स्कूलों में 7 और 8 सितंबर को शिकायतें सुनी गई थीं। अभिभावकों से कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। 12 स्कूलों के खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने शासनादेश के विपरीत शुल्क लिया गया है। सीईओ ने बताया कि समितियों की ओर से अभिलेखों का अवलोकन करने पर यह भी पाया गया है कि 13 प्रतिशत से 60 प्रतिशत छात्रों की ओर से ही शुल्क जमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें