फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: चारा काट रही युवती पर तेंदुए का हमला, परिजनों ने शोर मचाया...तो भागा; अस्पताल में भर्ती आसमा

Mon, 10 Feb 2025 12:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर के तेलीपुरा क्षेत्र में परिजनों के साथ घास लेने गई एक युवती पर तेंदुए ने हमला किया। घायल युवती का रामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Leopard Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के तेलीपुरा क्षेत्र में परिजनों के साथ घास लेने गई एक युवती पर तेंदुए ने हमला किया। घायल युवती का रामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्राम तेलीपुरा निवासी आसमा रविवार सुबह परिजनों व अन्य लोगों के साथ घर से कुछ दूरी पर कोसी नदी की ओर घास लेने गई थी। गांव में स्थित एक बगीचे से निकले तेंदुए ने आसमा पर हमला बोल दिया। साथ में मौजूद परिजनों ने जब शोर मचाया तो तेंदुआ युवती को घायल कर भाग गया। घायल युवती को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए के दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की है। 

 

सातताल में बाघ की दहशत से लोग सहमे

विज्ञापन

सातताल क्षेत्र में बीते कुछ समय से स्थानीय लोगों की ओर से बाघों को देखने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र में चार बाघ एक साथ घूम रहे हैं। साथ ही कहा कि बीते दिनों जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वह सातताल के गरुणताल क्षेत्र का था। क्षेत्र के भास्कर सूर्या ने बताया कि सातताल क्षेत्र में कई बार स्थानीय लोग बाघ देख चुके हैं। भास्कर का दावा है कि एक साथ चार बाघ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पूर्व में भी बाघ और तेंदुए देख चुके हैं। कहा कि क्षेत्र में दो तेंदुए भी एक साथ दिख रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें