रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज स्थित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोटद्वार से एक और तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर लाया गया है जिससे यहां तेंदुओं की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। वहीं सेंटर में बाघ और तेंदुओं की कुल संख्या निर्धारित क्षमता से सात अधिक पहुंच गई है।
सीटीआर में घायल होने वाले वन्यजीवों के उपचार के लिए ढेला रेंज में रेस्क्यू सेंटर का निर्माण किया गया है। जहां घायल और हमलावर बाघ और तेंदुओं का उपचार किया जाता है। इसके लिए रेस्क्यू सेंटर में बाघों और तेंदुओं को रखने के लिए 15-15 बाड़ों का निर्माण किया गया है। प्रत्येक बाड़े में एक ही वन्यजीव को रखने की व्यवस्था है। लेकिन मौजूदा समय में यहां 21 तेंदुए और 16 बाघ रह रहे हैं।
रेंजर ललित जोशी ने बताया कि बुधवार को कोटद्वार से एक और तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर में लाया गया है। बताया कि रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों का बेहतर उपचार किया जा रहा है।