फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 25 साल बाद मिला पट्टा धारकों को कब्जा

Sat, 10 May 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। राजस्व विभाग की टीम ने चकरोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर 25 साल बाद पट्टा धारकों को कब्जा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

वीरू नगला क्षेत्र में छह भूमिहीन पात्र लोगों को लगभग 25 वर्ष पूर्व दो- दो बीघे के पट्टे दिए गए थे। कुछ लोगों ने वहां की सरकारी चकरोड को जोत कर फसल बोनी शुरू कर दी थी।
शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर नक्शे के अनुसार चकरोड़ की भूमि को अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त कराया। टीम ने ट्रैक्टर व जेसीबी की मदद से चकरोड़ को दुरूस्त कर पट्टा धारकों व ग्रामीणों के लिए रास्ता सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें