हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता भगवंत जंतवाल की शिकायत पर तहसील के नाजिर हरीश चंद्र जोशी के खिलाफ धमकी और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार नाजिर हरीश चंद्र जोशी ने अधिवक्ता भगवंत जंतवाल सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 16 दिसंबर की रात चार लोगों ने शराब पीकर उनके साथ मारपीट की। इसी मामले में अधिवक्ता भगवंत जंतवाल ने मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। एसएसआई मंगल सिंह के अनुसार पुलिस ने धारा 341, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।