हल्द्वानी में क्वीन्स पब्लिक स्कूल में यूके एसएससी का पेपर देने के लिए परीक्षार्थी यहां भी सोशल ?
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से बुधवार को समूह ग की पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। कुमाऊं भर से पंजीकृत अभ्यर्थियों 1660 में से केवल 951 ने ही परीक्षा दी जबकि 709 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दमुआढूंगा स्थित क्वींस स्कूल, एमबीआर कॉलेज और एमआईईटी संस्थान में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधि एचसी नौटियाल ने बताया कि उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया गया। (माई सिटी रिपोर्टर)