नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब और सेंचुरी पेपर मिल की ओर से आयोजित पागल जिमखाना कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ पागल का खिताब लावण्या साह के नाम रहा। दौड़ प्रतियोगिता में सावित्री अव्वल रहीं। सभी विजेताओं को सांसद अजय भट्ट ने पुरस्कृत किया।
रविवार को मल्लीताल मैदान में आयोजित पागल जिमखाना कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने किया। सांसद ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी मेलजोल और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने क्लब को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
यहां हुए मटका रेस में भावना रावत प्रथम, कविता बिष्ट द्वितीय, लक्ष्मी परगाई तृतीय रहीं। स्लो स्कूटी रेस में प्रियांशु आर्य ने पहला, शैलेश बिष्ट ने दूसरा, शिफा ने तीसरा, चम्मच रेस में दीपा नैनवाल पहले, गीता फर्त्याल दूसरे, नीमा रौतेला तीसरे, सुई धागा रेस में गरिमा पवार प्रथम, माला पवार द्वितीय, प्रभा बिष्ट तृतीय, बोरा रेस में आबिदा पहले, ललिता दूसरे, प्रेमा देवी तीसरे, एक टांग रेस में उत्कर्ष पहले, भावेश दूसरे, दिव्यांशी तीसरे, धुन पहचानो रेस में वंदना पहले, वर्षा आर्य दूसरे, नीतू सहदेव तीसरे स्थान पर रहे। बुजुर्ग रेस में सावित्री असवाल प्रथम, ईश्वरी जोशी द्वितीय, ममता वर्मा तृतीय, म्यूजिकल चेयर रेस में पुष्कर दत्त पहले, दिनेश अग्रवाल दूसरे, जय सिंह नेगी तीसरे, बुनाई प्रतियोगिता में भावना नेगी पहले, पुष्पा साह दूसरे ओर दीपा रेक्वाल तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, मोहित सनवाल और शैलेंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्य, एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम नवाजिश खलीक, एसडीएम कालाढूंगी विपिन पंत, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य विजय डंगवाल, क्लब अध्यक्ष आभा शाह, कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन, सरिता त्रिपाठी, रमा भट्ट, रोमा भट्ट, कंचन जोशी, दीपा पांडे, दीपिका बिनवाल आदि मौजूद रहे।