फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देर रात डीजे चलाने वाले का चालान, सामान भी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी में देर रात तक डीजे बजाने वाले संचालक का पुलिस ने चालान कर दिया। कई बार देर रात डीजे बजाने की शिकायत के बाद साउंड उपकरणों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से नीलांचल कॉलोनी में डीजे संचालक की ओर से शनिवार रात 12 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे बजाने की शिकायत मिली। इस पर टीम मौके पर पहुंची तो रात 12:35 बजे नीलांचल कॉलोनी हल्द्वानी में घर की छत पर काफी तेज ध्वनि में डीजे बजते हुए मिला। निर्धारित समय व ध्वनि तीव्रता का उल्लंघन करने पर डीजे स्वामी भूपेंद्र मौर्या का पुलिस अधिनियम में चालान किया गया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें