फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल दार्जिलिंग जू से लाया गया था रेड पांडा का जोड़ा

Mon, 31 Aug 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित गोविंद बल्लभ पंत उच्चस्थलीय प्राणि उद्यान (नैनीताल जू) में रेड पांडा के नवजात बच्चों के दीदार पर्यटकों को एक माह बाद हो सकेंगे।
विज्ञापन


रेड पांडा ने दो माह पहले दो बच्चों को जन्म दिया था। जू सूत्रों के मुताबिक रेड पांडा के बच्चे तीन महीने तक बाड़े में अपनी मां के ही साथ रहते हैं। अभी वह बाड़े से बाहर घूमने नहीं निकले हैं।
विज्ञापन


जू के रेंज आफीसर मनोज साह ने बताया कि रेड पांडा के बच्चों का जन्म 22 जून को हुआ था। इस जानवर की खूबी यह है कि इसके बच्चे तीन महीने तक अपनी मां के पास ही रहते हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि पिछले साल 25 नवंबर 2014 को रेड पांडा का यह जोड़ा यहां लाया गया था। इनमें से मादा का नाम सोनम और नर का राहुल नाम रखा गया है।

जू निदेशक डा. तेजस्विनी अरविंद पाटिल कहती हैं कि रेड पांडा ने दो बच्चों को जन्म दिया है। रेड पांडा का कुनबा बढ़ने से जू कर्मियों में खासा उत्साह है।

जल्द ही दार्जिलिंग जू से मादा मारखोर को लाने की कवायद चल रही है। पिछले साल मारखोर का जोड़ा भी दार्जिलिंग जू से लाया गया था।

लेकिन इनमें से मादा मारखोर की मृत्यु होने से नर मारखोर अकेला रह गया है। केंद्रीय जू प्राधिकरण के इस सिलसिले में बात चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें