कोतवाली पुलिस ने नैनीताल रोड पर ओके होटल के समीप छात्रा से उड़ाए गए लैपटॉप को बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से चोरी किए गए अन्य दो लैपटॉप भी बरामद कर लिए हैं।
सीओ लोकजीत सिंह के अनुसार रोडवेज स्टेशन से छात्रा अंकिता कांडपाल का लैपटॉप चोरी हो गया था। इसी लैपटॉप तलाश में चौकी प्रभारी विजय मेहता, भगवान गिरी गोस्वामी, गौरव चौधरी और अहसान अली की टीम को लगाया गया था।
पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान ओके होटल के समीप तीन लोगों को पकड़कर चोरी के लैपटॉप को बरामद कर दिया। पुलिस ने छात्रा के अलावा चोरी के अन्य दो लैपटॉप भी बरामद किए हैं।
पकड़े गए लोगों में बरेली जिले के फरीदपुर ततारपुर निवासी बृजपाल यादव, कृष्णपाल और मनवीर शामिल हैं। पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी बरेली मुरादाबाद, दिल्ली, हरिद्वार, हल्द्वानी आदि बसों में यात्रा करते हैं।
पूरी तहकीकात के बाद गैंग के सदस्यों के साथ सामान पार कर देते हैं। पुलिस दो अन्य लैपटॉप के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।