नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान गढ़ी से रूसी बाईपास तक सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद बरसात में जगह-जगह धंसी सड़क धंसना शुरू हो गई थी। एडीबी ने पूर्व में धंसाव वाली जगहों की प्राथमिक मरम्मत कराई थी।
धंसाव ज्यादा बढ़ने पर एडीबी की ओर से पांच स्थानों को चयनित किया गया है। इसे खोदकर पैच भरने की तैयारी की जा रही है। एडीबी के परियोजना प्रबंधक नीरज उपाध्याय ने बताया कि सड़क में भू-धंसाव वाले स्थानों की मार्किंग की जा चुकी है। मार्किंग वाले स्थान को खोदकर भरान किया जा रहा है। बारिश रुकने के बाद उसमें डामरीकरण किया जाएगा। संवाद