फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम बाईपास के बदले तराई पश्चिमी वन प्रभाग में दी जाएगी जमीन

Sat, 14 Jun 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास के बदले अवनत वन भूमि अब रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग में दी जाएगी। वन विभाग ने इसके लिए करीब साढ़े सात एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। प्रशासन जल्द इसका प्रस्ताव वन विभाग को भेजेगा।
विज्ञापन

भीमताल और नैनीताल मार्ग पर जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने वर्ष 2023 में काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का प्रस्ताव शासन को भेजा था। बाईपास के लिए काठगोदाम से गुलाबघाटी और अमृतपुर के बीच 3.5 किमी जमीन चिह्नित की गई है। बाईपास का निर्माण वन भूमि पर होना है। क्षतिपूरक वनीकरण के लिए वन विभाग को 6.54 हेक्टेयर जमीन नैनीताल वन प्रभाग में प्रशासन ने दी थी।
प्रशासन की ओर से क्षतिपूरक वनीकरण के लिए वन विभाग को जो भूमि दी गई है। उस पर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और नोडल अधिकारी वनभूमि हस्तांतरण देहरादून रंजन मिश्रा ने आपत्ति जताई है, जो जमीन दी गई उसमें से आधे पर पहले से ही पौधरोपण किया गया है, इस कारण दूसरी जमीन मांगी गई है।
विज्ञापन




वर्जन

काठगोदाम से अमृतपुर के बीच जो जमीन पहले दी गई थी उस पर आपत्ति आ गई थी। पहले हाईकोर्ट के आरक्षित जमीन में से 6.54 हेक्टेयर देने का प्रस्ताव बनाया जा रहा था। अब रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग में जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसका प्रस्ताव जल्द भेज दिया जाएगा। - वंंदना, डीएम नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें