लालकुआं। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई-बीना रेलखंड स्थित ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। लालकुआं और क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन) के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन को चार फेरों के लिए निरस्त किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 11 और 18 जुलाई को लालकुआं से प्रस्थान करने वाली 05074 लालकुआं-क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन) विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। 14 और 21 जुलाई को क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन) से चलने वाली 05073 क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन)-लालकुआं विशेष ट्रेन भी निरस्त रहेगी। संवाद