फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक जुलाई की परीक्षाएं स्थगित, अब दो जुलाई को होंगी

Mon, 29 Jun 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आगामी एक जुलाई को आयोजित होने वाली मुख्य एवं बैक परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अब यह परीक्षाएं अगले दिन यानी दो जुलाई को आयोजित की जाएंगी। यह संशोधन बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं पर लागू होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने संबंधित पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार ही परीक्षा में शामिल हों। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें