फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की देनदारी चुकाई नहीं और फिर मांग रहे उधार, बेस अस्पताल को उधार चुकाने के लिए चाहिए 01 करोड़ 40 लाख, बजट में मिले महज 32 लाख रुपये

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ने करोड़ों की देनदारी अदा नहीं की है और दवा से लेकर इंजेक्शन तक उधार मांग रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बेस अस्पताल को दवा, लांड्री (धोबी) समेत अन्य मदों में लोगों की उधारी का 01 करोड़ 40 लाख रुपये अदा करना है। बेस अस्पताल को कोविड से पहले यूजर चार्ज के रूप में पांच से साढ़े पांच लाख रुपये मिलते थे। डाटा आपरेटर, होमगार्ड के जवान समेत 20 कर्मियों का वेतन अदा करने में ही चार से साढ़े चार लाख रुपये खर्च हो जाते हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन खत्म हो चुका है और पुरानी उधारी अदा न करने के कारण दवा और इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने बताया कि 01 करोड़ 40 लाख रुपये का बजट महानिदेशायल से मांगा गया था। इसके एवज में 32 लाख रुपये मिले हैं। बताया कि डीएम से बजट स्वीकृत कराकर पुरानी बकाएदारी अदा की जाएगी। कहा कि उधारी अदा करने के बाद टिटनेस का इंजेक्शन स्थानीय स्तर पर खरीदने का प्रयास करेंगे। साथ ही सीएमओ से बात हुई है अगर उनके केंद्रीय औषधि भंडार गृह में टिटनेस का इंजेक्शन उपलब्ध होगा तो वहां से लेकर काम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें