नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में चल रही पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में नैनी क्रिकेटर ने बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में 155 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बंकर इलेवन की टीम ने 20वें ओवर में मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला कुमाऊं वॉरियर्स और ड्रीम इलेवन की टीम के मध्य खेला गया। कुमाऊं वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 159 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में ड्रीम इलेवन ने 17वें ओवर में मुकाबला जीत लिया।