फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

Wed, 05 Aug 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया क्षेत्र के नया गांव कटान में श्रीराम (45) का शव मंगलवार को अपने घर में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार, करीब दो माह पूर्व उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। तब परिजनों ने उन्हें बचा लिया था। श्रीराम अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। श्रीराम मजदूरी का कार्य करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें