फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटा के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय

विज्ञापन
नैनीताल में नामांकन करते कूटा के पदाधिकारी
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (कूटा) के त्रिवार्षिक चुनावों के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। सभी पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। नए पदाधिकारियों की घोषणा 24 दिसंबर को की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी जेसी पपनै और उप चुनाव अधिकारी मुन्नी जोशी ने बताया कि कूटा की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष के लिए प्रो. ललित तिवारी, उपाध्यक्ष के लिए डॉ. दीपक कुमार, उपाध्यक्ष महिला के लिए डॉ. दीपिका गोस्वामी ने पर्चा भरा। सचिव के लिए डॉ. सुचेतन कुमार, उपसचिव (नियमित शिक्षक) के लिए डॉ. सुहेल जावेद, उपसचिव (संविदा शिक्षक) के लिए डॉ. प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. विजय कुमार समेत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कला और विज्ञान संकाय के डॉ. गगनदीप होती, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. पैनी जोशी और डॉ. मनोज धौनी ने नामांकन किया। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण अब 24 दिसंबर को मतदान नहीं कराया जाएगा, बल्कि नई कार्यकारिणी की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें