गौलापार (नैनीताल)। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, कुंवरपुर को 50 करोड़ का वार्षिक टर्नओवर पूर्ण करने पर देहरादून में सम्मानित किया गया। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समिति को प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिह्न (शील्ड) प्रदान कर सम्मानित किया। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रवींद्र सिंह रैकुनी तथा जिला सहायक निबंधक नैनीताल को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।