पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज चकडोबा में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से बची राम को अध्यक्ष, उदय सिंह को संरक्षक चुना गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ओझा, प्रबंधक उदय सिंह ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय की प्रगति बेहतर होगी। अध्यक्ष बची राम ने कहा कि विद्यालय के विकास, छात्रहित और शैक्षिक उन्नयन के लिए बेहतर प्रयास करेंगे।