फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विवि ने पीजी में प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 तक बढ़ाई

Mon, 31 Aug 2026 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को चार सितंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. डीएस रावत के आधिकारिक अनुमोदन के बाद विश्वविद्यालय की ओर से इसका संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे चार सितंबर तक अपना नवीन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद जिन आवेदकों को अपने फॉर्म में कोई सुधार या संशोधन करना है, उनके लिए पांच और छह सितंबर को करेक्शन विंडो खोली जाएगी। कॉलेज स्तर पर प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी, पात्रता समीक्षा और प्रवेश की अन्य शेष प्रक्रियाएं 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएंगी।
समर्थ पोर्टल की नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीएसबी परिसर नैनीताल, सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल सहित सभी संबद्ध राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों और संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। सभी संस्थानों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश संबंधी समस्त आवश्यक कार्यवाही पूरी करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें