नैनीताल। कुमाऊंनी भाषा में बनी शार्ट फ़िल्म ‘सड़क’ इन दिनों यू-ट्यूब पर पंसद की जा रही है। निर्देशक दानिश शास्त्री ने बताया कि इसके लिए उन्होंने बाल कलाकारों के साथ एक्टिंग की वर्कशॉप की। बाल और स्थानीय कलाकारों को इसमें जगह दी गई है। फिल्म में गांव की सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार को बच्चों की नजर व समझ के अनुरूप दर्शाया गया है। दिखाया गया है कि गांव की सड़क हर साल बरसात में बह जाती है। तीन छोटे बच्चे ठेकेदार को सबक सिखाने के लिए निकल पड़ते हैं। स्थानीय कलाकारों में पवन कुमार, शुभम चौधरी, कौशल साह जगाती, भूपेश महरा, प्रिंस परसाल शामिल हैं। संवाद