फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Mahara Wedding: कुमाऊंनी और भोजपुरी एक्ट्रेस ने वेद संग लिए सात फेरे, दिल्ली में धूमधाम से हुई शादी

सार

कुमाऊंनी और भोजपुरी फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस श्वेता माहरा ने अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत कर ली है। उन्होंने अपने मैनेजर वेद शर्मा के साथ सात फेरे लिए। 
विज्ञापन
श्वेता माहरा और वेद शर्मा शादी के बंधन में बंधे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूल रूप से गंगोलीहाट के जीबल गांव की श्वेता माहरा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता के साथ पली-बढ़ीं। दिल्ली में रहने के बाद भी उनका जुड़ाव अपने गांव से कम नहीं हुआ। बचपन से ही वह अपने पैतृक गांव आती-जातीं रहीं। कुमाऊंनी गीत क्रीम पौडर घिसनी किलै न में मनमोहक नृत्य करने के बाद उन्हें अलग पहचान मिली। उनका यह गीत हिट रहा। वह अब तक कई कुमाऊंनी गीतों के साथ ही नेपाली और भोजपुरी गीतों में अपने नृत्य से अपनी अलग पहचान बना चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुमाऊंनी परिधान में सजी श्वेता माहरा। - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2025 में वेद से सगाई के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि फिलहाल सगाई की और शादी में थोड़ा समय लगेगा। तब से उनके फैन उनकी डोली उठने का इंतजार कर रहे थे। 
एक्ट्रेस श्वेता बचपन से ही कलाकार बनना चाहती थीं, जिसके लिए वह खूब मेहनत भी करती थीं। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह उत्तराखंड समेत देश भर में अपनी एक अलग पहचान बीमा चुकी हैं।

कुमाऊंनी और भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता माहरा शादी के बंधन में बंधीं। उन्होंने वेद शर्मा के साथ सात फेरे लिए। पिछले साल एक्ट्रेस ने की थी सगाई। दिल्ली में हुई शादी में बुलाए गए थे खास मेहमान। रिसेप्शन पार्टी में श्वेता ने किया खूब डांस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें