फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को देगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण

Mon, 08 Dec 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को एआई का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को क्रेडिट अंक दिए जाएंगे। बता दें कि सेतु आयोग और कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित नौकरियों की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में वोकेशनल यानी रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में एआई पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद इसे करने वाले विद्यार्थियों को क्रेडिट दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें