फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवैध लकड़ी ले जा रहे छह वाहन पकड़े वन विभाग ने

Mon, 08 Dec 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। वन विभाग की टीम ने मिशन अंकुश के तहत अलग-अलग जगहों से अवैध रूप से खैर, सागौन से लदे छह वाहनों को पकड़ा है। इस दौरान विभाग ने छह से अधिक वन तस्करों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि सर्दियों के सीजन में अधिकतर वन तस्कर सक्रिय हो जाते हैं और कोहरे का फायदा उठाकर जंगल में घुसकर तस्करी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनकी धरपकड़ के लिए वन विभाग मिशन अंकुश के तहत कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लगभग दस लाख रुपये है। सभी वाहनों को सीज कर दिया है। फरार चल रहे अन्य वन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें