फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय का 20वां दीक्षांत समारोह चार नवंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इन दिनों विवि की ओर से उपाधियां तैयार की जा रहीं हैं। मेधावी छात्र-छात्रों की सूची विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि इस बार मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रण भेजा गया है। यदि राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति मिलती है तो कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बार राष्ट्रपति शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान पीएचडी उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। डी-लिट और डीएससी की उपाधियां भी प्रदान की जाएंगी। कुलसचिव ने बताया कि वर्ष 2025 में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर उत्तीर्ण सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। छात्रों को अगर कोई आपत्ति या प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना है तो 23 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक विवि की ईमेल-coekunainital.ac.in के माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें