फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि : 30 दिनों के भीतर 80 फीसदी परीक्षाफल घोषित किए

Thu, 10 Jul 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने परीक्षा के 30 दिनों के भीतर 80 फीसदी परिणाम जारी कर दिया है। विवि जल्द ही सभी परीक्षाफल जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत संचालित स्नातक कार्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम समय से घोषित किए गए हैं। विवि का दावा है कि उन्होंने 80 फीसदी परीक्षाफल जारी कर दिया है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि जल्द ही शेष परीक्षाफल जारी किए जाएंगे। कुमाऊं विवि राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जिसने एनईपी के अनुरूप अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। कहा इस पहल से छात्रों को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों व अन्य उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में समय पर प्रवेश लेने का अवसर प्राप्त होगा।
कुलपति प्रो. डीएस रावत कहा कि इस वर्ष पहली बार ओएमआर आधारित अवाॅर्ड लिस्ट को लागू किया गया जिससे मूल्यांकन के बाद अंकों की प्रविष्टि प्रक्रिया काफी तेज और त्रुटिरहित हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें