फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं की पहली महिला को मिला सम्मान

Thu, 14 May 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं की पहली महिला को उत्कृष्ट नर्सिंग कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सुशीला तिवारी अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षक जीबी मॉल टी मैथ्यू को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार से मंगलवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन


मैथ्यू ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि सभी नर्सों को समर्पित भाव से मरीजों की सेवा करनी चाहिए। मैथ्यू वर्ष 1995 से एसटीएच में कार्यरत हैं और 2006 में नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट बनीं। उन्होंने कहा कि अपना काम उन्होंने कभी नौकरी की तरह नहीं किया, बल्कि मरीजों के साथ हमदर्दी रखते हुए उनकी सेवा की।

मरीजों और दीनहीनों की सेवा को ही उन्होंने अपना धर्म बनाया। मैथ्यू ने कहा कि सम्मान पाकर वे बेहद खुश हैं। भविष्य में तत्परता के साथ मरीजों की सेवा में जुटी रहेंगी। उन्होंने कहा कि नर्सिंग समाज सेवा का काम है और अन्य सहयोगियों को भी अपना काम प्र्रेम के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें