भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में अंतर सदनीय बास्केटबाल प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में कुमाऊं हाउस प्रथम, केसरी हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। मिडिल वर्ग में शिवालिक हाउस प्रथम, कुमाऊं हाउस द्वितीय, सीनियर वर्ग में सिंह हाउस प्रथम, कुमाऊं हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। गर्ल्स वर्ग में केसरी हाउस प्रथम, कुमाऊं हाउस द्वितीय रहा। सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुमाऊं हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमांडर अर्चना चौधरी ने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।